शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

C

CG Khabar

17 फ़र. 2025, 07:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. 


ग्रामीण मतदाता सरपंच, पंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं. 

विज्ञापन


मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है. सुबह से ही मतदान केन्द्रों में लोगों की कतार लगी हुई है. 


सरगुजा और बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे. बाकी जगहों पर दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे. 


वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान केन्द्रों में ही मतगणना होगी. 


कुछ संवेदनशील इलाकों को छोड़कर बाकी में देर शाम तक नतीजे भी आ जाएंगे. 


संवेदनशील इलाकों की मतगणना कल यानी मंगलवार को होगी.


सुबह से लगी मतदान केन्द्रों में कतार
प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होना है. पहले चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. 


दूसरे चरण के लिए 20 फरवरी और तीसरे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा. 


पहले चरण में आज प्रदेश के सभी 33 जिलों के 53 विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है. 


पंचायत चुनाव में चार अलग-अलग पदों के लिए चार अलग-अलग रंग के मतपत्रों का उपयोग किया जा रहा है. 


पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर रखा गया है. 


हालांकि चार अलग-अलग बैलेट पेपर होने के कारण मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी है. 


मतदाताओं को बैलेट पेपर छांटने में ही समय लग रहा है. 


नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नक्सल प्रभावित इलाकों दंतेवाड़ा और गीदम ब्लॉक में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. 


दोनों ब्लॉकों के 100 पंचायतों में मतदान कराए जा रहे हैं. आज सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतार लग गई थी. 


नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण यहां के मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 


दंतेवाड़ा ब्लॉक 87 मतदान दलों और गीदम ब्लॉक में 111 मतदान दलों द्वारा मतदान कराया जा रहा है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP