सुरक्षा बलों ने बरामद किया 4 प्रेशर आईईडी
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने माओवादियों की योजना को विफल कर दिया है.
माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए चार आईईडी बम लगा रखे थे. जिसे जवानों ने सुरक्षित निकाल कर डिफ्यूज कर दिया है.
बताया गया कि उसूर क्षेत्र के जेटीएफ कैंप भीमाराम से एरिया डॉमिनेशन के लिए कोबरा बटालियन 204 की टीम गुरुवार को निकली थी.
टीम भीमाराम से पुसगुफा की ओर आगे बढ़ रही थी. इसी रास्ते भीमाराम से दो किमी आगे माओवादियों ने 4 प्रेशर आईईडी प्लांट कर रखे थे.
सर्चिंग के दौरान जवानों की नजर पास ही निकले एक वायर पर पड़ी.
जवानों ने खोजबीन की तो प्रेशर आईईडी दिखाई दिया. जवानों ने आईईडी को सुरक्षित निकाल कर मौके पर नष्ट कर दिया.