रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कवासी से मिलने जेल पहुंचे पायलट

छत्तीसगढ़ कवासी से मिलने जेल पहुंचे पायलट

C

CG Khabar

19 मार्च 2025, 10:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 कवासी से मिलने पहुंचे पायलट
कवासी से मिलने पहुंचे पायलट

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकत करने पहुंचे. 


जेल से बाहर निकलकर पायलट ने केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखमा को फंसाया जा रहा है. भाजपा की विचारधार का विरोध करने वालों के साथ भाजपा इसी तरह का व्यवहार करती है. सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विरोधी नेताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जाती है. 


उन्होंने कहा कि केंद्र-राज्य की डबल इंजन का काम कांग्रेस पर अटैक करना है. पूरे देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस विरोध करती आई है और आगे भी करती रहेगी. 


उन्होंने कहा कि ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है. हमें पूरा विश्वास है कि हमें न्यायालय के माध्यम से विजय मिलेगी. हमारा संघर्ष जारी रहेगा.


सचिन पायलट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधायक देवेन्द्र यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि भूपेश बघेल को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया. उनके खिलाफ कोर्ट ने केस चलाने लायक भी नहीं माना. 


वहीं देवेन्द्र यादव को 6 महीनों तक जबरदस्ती जेल में बंद रखा. अंत में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बेल मिली.


सचिन पायलट आज रायपुर एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय जेल पहुंचे थे. सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे.

 

पायलट के बयान पर सीएम साय का पलटवार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के आरोपों पर पलटवार किया है. 


उन्होंने कहा कि पायलट के आरोप मिथ्या है. केंद्रीय जांच एजेंसियां सोच-समझकर किसी पर हाथ डालती है. 


अगर अन्याय हो रहा है तो कोर्ट का दरवाजा खुला है.

 

EOW ने की लखमा से पूछताछ
पायलट के निकलते ही ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम सेंन्ट्रल जेल पहुंची और कवासी लखमा से पूछताछ की. 


सूत्रों के मुताबिक कवासी लखमा से पूछताछ करने डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारियों की टीम जेल पहुंची. 


लखमा से शराब घोटाले की राशि को लेकर पूछताछ की गई.  ईओडब्ल्यू की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की इजाजत मिली है. 


इससे पहले, जांच एजेंसी ने ईडी की विशेष कोर्ट से अनुमति लेकर यह कार्रवाई की.


 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP