रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सराफा कारोबारी के ठिकानों पर आईटी की दबिश

छत्तीसगढ़ में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर आईटी की दबिश

C

CG Khabar

04 फ़र. 2025, 03:50 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ में आईटी छापा
छत्तीसगढ़ में आईटी छापा

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने टैक्स चोरी की शिकायत पर सेठिया ज्वेलर्स के मालिक महेश सेठिया की दुकान और घर पर छापामार कार्रवाई की है. 


चार गाड़ियों में करीब 15 की संख्या में पहुंचे आयकर की टीम, दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है. इससे धमतरी के सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. 

विज्ञापन


सराफा कारोबारी महेश सेठिया की इतवारी बाजार में दुकान और मैत्री विहार कॉलोनी में घर है.


मंगलवार को दोपहर में करीब 1.30 बजे आयकर की टीम पहले दुकान पहुंची. 


यहां से कुछ अधिकारी मालिक महेश सेठिया को लेकर उनके घर गए.


जिस समय टीम दुकान में पहुंची, वहां कुछ ग्राहक भी थे. अधिकारियों ने ग्राहकों को बाहर निकाल कर शटर गिरा दिया. 


इसके बाद जांच शुरू की. दोनों जगहों पर हथियारबंद पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. 


माना जा रहा है कि यह कार्रवाई  टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की गई है.


बताया गया कि दो दिन पहले ही सराफा कारोबारी ने अपनी लड़की की शादी रायपुर में धूमधाम से की है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP