रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में सड़क हादसा, 5 की मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

C

CG Khabar

06 मार्च 2025, 12:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

रायपुर में भीषण सड़क हादसा
रायपुर में भीषण सड़क हादसा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. 


यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतगर्त नेशनल हाइवे-53 पर उमरिया गांव में हुआ. 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है.


पुलिस के मुताबिक कार रायपुर की ओर से आ रही थी. नेशनल हाइवे-53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर को तोड़ते हुए आरंग की ओर से आ रहे ट्रक से जा टकराई. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टायर फटने के कारण यह घटना हुई.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटाया.  जब तक मार्ग पर लंबा जाम लग चुका था. इस बीच रायपुर ग्रामीण एएसपी भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. 


काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. 


बताया गया कि मृतक रायपुर के ही उरला थाना क्षेत्र के निवासी हैं.  अछोली निवासी मोहम्मद फिरोज और उनके दोस्त कार में सवार थे. कार मोहम्मद फिरोज की बताई जा रही है.

 

छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन सड़क हादसों में 15 से अधिक मौतें

छत्तीसगढ़ की बात करें तो राज्य में प्रतिदिन सड़क हादसों में 15 से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं. 


वहीं 32 से अधिक लोग घायल हो रहे हैं. कोई भी ऐसा दिन नहीं गुजरता जिसमें सड़क हादसे में मरने वालों की खबर न आए.


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में सड़क हादसे में शिकार लोगों के बारे में जो आंकड़े दिये, वो काफी भयावह हैं. 


मुख्यमंत्री ने बताया कि 2019 से 2024 तक राज्य में कुल 79,523 सड़क दुर्घटनायें हुई हैं. 


उनमें से 70,255 लोग घायल व गंभीर घायल हुए हैं. जबकि इन छह सालों में 33,734 मौतें हुई हैं.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP