शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरगुजा में परिवार को बंधक बना 30 लाख की लूट

छत्तीसगढ़ सरगुजा में परिवार को बंधक बना 30 लाख की लूट

C

CG Khabar

27 फ़र. 2025, 10:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ में परिवार को बंधक बना लूट
छत्तीसगढ़ में परिवार को बंधक बना लूट

सरगुजा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 3 नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने एक किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट की है. 


आरोपियों ने घर से 25 लाख के सोने-चांदी के जेवरात सहित ढाई लाख रुपए नगद के अलावा अन्य सामान लूट कर फरार हो गए. 

विज्ञापन


लूट की पूरी घटना किराना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. 


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. 


मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा का है. पीड़ित अजय गुप्ता किराना कारोबारी हैं. जबकि उनके पिता राधेश्याम गुप्ता रिटायर्ड वन कर्मी है. 


बुधवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. 


रात करीब 1:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश कट्टे और तलवार लेकर घर में घुस आए.


महिलाओं के पहने हुए जेवर भी उतवाए
एक-एक कर घर से सभी सदस्यों को एक जगह इकट्ठा किया फिर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. 


धमकाते हुए अलमारी की चाबी ले ली. अलमारी में रखी नगदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत सारा सामान समेटने के बाद महिलाओं के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए. 


जाने से पहले पूरे परिवार को कमरों में बंद कर दिया. जाते-जाते बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों के फोन भी छीन लिए. 


जिसे घर से निकलने के बाद घर के बाहर फेंक दिया.


आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं
बताया गया कि राधेश्याम गुप्ता के पोते का कमरा बाहर से बंद नहीं होता था. 


जिसके कारण वह बच गया और उसी ने परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला. 


घटना की सूचना रात करीब 3 बजे पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. 


पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुट गई है.


 हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP