शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

गर्मी ने दिखाया तेवर, पारा 41 पार

छत्तीसगढ़ गर्मी ने दिखाया तेवर, पारा 41 पार

C

CG Khabar

28 मार्च 2025, 06:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गर्मी ने दिखाया तेवर
गर्मी ने दिखाया तेवर

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. इस सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री से पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हवा के आने से पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क हो गया है. इसके चलते गर्मी बढ़ रही है. अगले 2 दिन प्रदेश में और गर्मी पड़ेगी. 


इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान दिन और रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. जिसके चलते राजनांदगांव, रायपुर व बिलासपुर में शुक्रवार और शनिवार को लू चल सकती है. प्रदेश में गुरुवार को 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया. रायगढ़, मुंगेली में पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया. 


वहीं राजनांदगांव और बेमेतरा में पारा 41 डिग्री रहा. रायपुर, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुवार को रायगढ़, मुंगेली, बेमेतरा और राजनांदगांव में भीषण गर्मी रही. रायपुर और बिलासपुर भी खूब तपा. 


रायपुर में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.2 बढ़कर 40.6 डिग्री पर पहुंच गया. यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा. बिलासपुर में भी पारा 40. 3 डिग्री पर पहुंच गया. यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था. 


इसी तरह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दिन का तापमान 38.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था. इसी तरह दुर्ग में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम है. रात का तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा. 


वहीं बस्‍तर संभाग में 36 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP