शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जेल से निकलते ही विधायक देवेन्द्र यादव सहित 13 पर एफआईआर

छत्तीसगढ़ के विधायक देवेन्द्र यादव सहित 13 पर एफआईआर

C

CG Khabar

22 फ़र. 2025, 01:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

विधायक देवेन्द्र यादव पर एफआईआर
विधायक देवेन्द्र यादव पर एफआईआर

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल से रिहा होने के कुछ घंटे बाद ही विधायक देवेन्द्र यादव के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज किया गया है. 


शुक्रवार शाम को देवेन्द्र यादव के जेल से निकलने की खुशी में कांग्रेस नेताओं सहित उनके समर्थकों ने सेंट्रल जेल की सड़क पर ही जश्न मनाया था. 

विज्ञापन


जश्न के दौरान सड़क जाम करने के आरोप में देवेन्द्र यादव सहित 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. 


पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उनमें देवेन्द्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे, शिबली मेराज खान का नाम शामिल हैं. 


इनमें नीता लोधी भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर हैं. 


सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. 


7 महीने बाद जेल से बाहर आने की खुशी में देवेन्द्र यादव के समर्थकों सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रायपुर सेन्ट्रल जेल के बाहर इकट्ठा हो गए थे. 


जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी. जेल गेट के ठीक सामने गाड़ियां भी खड़ी कर दी गईं थी. 


 जिससे पूरी सड़क जाम हो गई थी. इसी मामले को लेकर गंज थाना के बीएनएस की धारा 126 (2), 3 (5)  के तहत अपराध दर्ज किया है.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP