शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांग्रेस दफ्तर पहुंची ईडी की टीम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर पहुंची ईडी की टीम

C

CG Khabar

25 फ़र. 2025, 11:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर पहुंची ईडी की टीम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर पहुंची ईडी की टीम

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम पहुंची. 


ईडी के अधिकारियों ने राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों से पूछताछ की है. 


दफ्तर में मौजूद कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दू को समन जारी किया है. 


बताया गया कि यह कार्रवाई शराब घोटाले और सुकमा-कोंटा में राजीव भवन के निर्माण से जुड़े मामले में चल रही जांच के तहत की जा रही है. 


27 फरवरी को कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को ईडी कार्यालय तलब किया गया है.


ईडी के 4 अधिकारी सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे थे. 


सुकमा और कोंटा में हुए राजीव भवन निर्माण के लिए फंड को लेकर ईडी पूछताछ करने राजधानी के कांग्रेस भवन पहुंची है. 


इस संबंध में 4 तथ्यों में ईडी ने जवाब मांगा है. 27 फरवरी को जवाब पेश करने कहा गया है. 


15 जनवरी को सुकमा के राजीव भवन का उद्घाटन होना था ठीक उसी दिन पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया गया.


फिलहाल लखमा जेल में हैं. ईडी की विशेष अदालत 2 बार उनकी रिमांड बढ़ा चुकी है. अब 4 मार्च तक लखमा न्यायिक रिमांड पर हैं. 


हालांकि कवासी लखमा ने कोर्ट में विधानसभा में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. 


कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाले की जांच ईडी ने तेज कर दी है. 


हाल ही में राजधानी के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू के दफ्तर बुलाया गया था. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP