रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी

C

CG Khabar

25 मार्च 2025, 07:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 23

भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी
भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कमेटी में शामिल किया गया है. 


इस कमेटी में कुल 15 लोगों को शामिल किया गया है. रणदीप सुरजेवाला को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है. 

विज्ञापन


इस अधिवेशन में जिन मुद्दों को लेकर बात होनी है, उसका ड्राफ्ट यही कमेटी तैयार करेगी.


कांग्रेस ने गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी का अधिवेशन आयोजित किया है. जिसमें 3000 से अधिक नेता और पूरा केंद्रीय नेतृत्व शामिल होगा. 


अधिवेशन की शुरुआत 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक से होगी. इसके बाद 9 अप्रैल को एआईसीसी प्रतिनिधियों की बैठक होगी. 


दोनों दिनों की बैठकों की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. 


इस अधिवेशन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.


बताया जा रहा है कि इस अधिवेशन में कांग्रेस की नीतियों को मजबूत करने के लिए चर्चा होगी. साथ ही पार्टी के भविष्य की रणनीति और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की रणनीति तय की जाएगी. 


इसके अलावा आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के अलावा और बहुत से एजेंडा शामिल होंगे. जिस पर प्रमुखता से बात रखी जाएगी.


इस समिति का संयोजक रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया गया है. जबकि जयराम रमेश, तारीक अनवर, दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रजनी पाटिल, पी.एल. पूनिया, बी.के. हरिप्रसाद, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, विजय वडेट्टीवार, मल्लू भट्टी विक्रमार्क, बेनी बेहनन और विक्रांत भूरिया इस समिति के अन्य सदस्य बनाए गए हैं.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

2 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

3 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

7 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

7 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

7 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP