छत्तीसगढ़ विधानसभाः दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू
छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है.
मंगलवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद सबसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उनकी भरपाई नहीं हो सकती. वे विशाल हृदय, सकारात्मक सोच वाले प्रधानमंत्री थे.
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मनमोहन सिंह कठिन समय में वित्तमंत्री के रूप में अर्थव्यवस्था को संभाला था.
उन्होंने रिजर्व बैंक में गवर्नर, वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री पद के साथ सार्वजनिक जीवन में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई.
संसद सदस्य रहते हुए मुझे उनसे काफी सीखने का अवसर मिला.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे.
उन्होंने किसानों और मजदूरों की स्थिति को सुधारने में अहम भूमिका निभाई.
धान का समर्थन मूल्य उन्होंने ही 450 रुपए से 900 रुपए प्रति क्विंटल की.
मजदूरों के लिए मनरेगा की शुरुआत की. इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ.