CGPSC ने जारी की परीक्षा समय सारिणी
सीजीपीएससी ने जारी की परीक्षा समय सारिणी
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दिया है.
स्टीम इंस्पेक्टर की परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी. जबकि सिविल जज परीक्षा 18 मई को होगी.
दोनों परीक्षाओं के लिए आयोग ने परीक्षा केंद्रों और समय सारिणी की भी जानकारी साझा की है. स्टीम इंस्पेक्टर की परीक्षा 4 मई को दो भागों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. यह परीक्षा केवल रायपुर में आयोजित की जाएगी. वहीं सिविल जज परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी.
इसके लिए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. परीक्षा समय 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल दो घंटे की होगी.
दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. सीजीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जाएंगे.
सीजीपीएससी ने दोनों परीक्षाओं के लिए सिलेबस भी जारी कर दिया है. परीक्षा में संबंधित विषय के अलावा छत्तीसगढ़ से जुड़े सवालों को भी शामिल किया गया है.