शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

छत्तीसगढ़ चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

C

CG Khabar

05 मार्च 2025, 10:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष
चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष

बिलाईगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली. इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं. 


बताया गया कि पूरी घटना चुनावी रंजिश के चलते हुई है.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अलीकुद तालगांव की है.  गांव के चंद्रा और पटेल परिवार के बीच पंचायत चुनाव के बाद से विवाद चल रहा था. दोनों का परिवार एक ही वार्ड में रहते हैं. बताया गया कि चंद्रा परिवार के परमेश्वर चंद्रा ने पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में पंच का चुनाव लड़ा था. 


लेकिन परमेश्वर चंद्रा चुनाव हार गया था. इसके बाद चंद्रा परिवार पटेल परिवार को चुनाव में परमेश्वर को वोट नहीं देने का आरोप लगा रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लगातार विवाद हो रहा था. एक मार्च को भी दोनों परिवार के बीच गाली-गलौज हुई थी. 


जिसकी शिकायत बिलाईगढ़ थाने में की गई थी. पुलिस ने अवल पटेल की सूचना पर गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके बाद से दोनों परिवार के बीच तनाव और बढ़ गया था. 


आज सुबह दोनों परिवार के बीच विवाद कहा सुनी से शुरू हुआ, जो खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला किया.  इस वारदात में गणेश्वर चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक पक्ष के संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा घायल हैं.  वहीं पटेल परिवार के राजू पटेल और अशोक पटेल घायल हैं. कुछ लोगों को मामूली चोट आई हैं. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है. जिससे देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP