रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र जारी

C

CG Khabar

03 फ़र. 2025, 01:34 PM 3 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र
छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनाता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है.  


भाजपा ने घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र का नाम दिया है और इसमें 20 वादे किए हैं. 

विज्ञापन


भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को लुभाने का भरपूर प्रयास किया है.


साथ ही नजूल भूमि पट्टा धारकों को जमीन मालिक बनाने के साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने का वादा किया है. 


भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया गया. 


इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित घोषणा पत्र समिति के सदस्य मौजूद रहे.


घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि  यह घोषणापत्र अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर उनके योगदान को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है. 


उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र को तैयार करने के लिए हमने ‘सुझाव संग्रहण अभियान’ चलाया. जिसमें जनता से उनके सुझाव और अपेक्षाएं मांगी गई थी. उसी के आधार पर इस घोषणा पत्र को तैयार किया गया है.


पट्टा वाले बनेंगे जमीन मालिक
भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा है कि नगर निगम चुनाव जीतने के बाद हमारी पार्टी नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे और सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे. 


रुके हुए पीएम आवास, शहरी परियोजनाओं और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत घरों को तेजी से पूरा करेंगे. 


बिजली बिल और समेकित कर पटाते हैं, उनको आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी. 


इसी तरह महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 प्रतिशत की विशेष छूट देंगे. 


साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10 फीसदी की विशेष छूट दिया जाएगा.


महिलाओं को लुभाने की कोशिश
भाजपा पीएम आवास और शहरी योजना के अंतर्गत रुके हुए कामों को तेजी से पूरा करेगी. 


साथ ही साथ स्वीकृत हो चुके 3 लाख पीएम आवास भी प्राथमिकता से पूर्ण किए जाएंगे. 


सरकार बिजली बिल और नगरीय निकायों को कर पटाने वाले सभी करदाताओं को आवास बनाने की पात्रता देगा.


 छात्राओं और शिक्षिकाओं के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे. 


बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे वे साफ और सुरक्षित सुविधाओं का लाभ उठा सकें. 


इसके अतिरिक्त, महतारी वंदन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह लाभार्थियों को 2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. 


भाजपा की नगर सरकार छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी.


फूड स्ट्रीट और स्मार्ट वेंडिंग जोन की स्थापना
भाजपा ने यह भी वादा किया है कि प्रत्येक नगर निगम में 'महापौर सम्मान निधि' की स्थापना करने का वादा किया है. 


इसी तरह यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का दावा किया है. 


प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे. 


अंतर्गत लंबित संपत्ति कर के मामलों में बिना जुर्माना और ब्याज के संपत्ति मालिकों को भुगतान का अवसर देगी. 


भाजपा की नगर सरकार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ठेले लगाने वालों और सड़क पर व्यापार करने वालों को 30 हजार की वित्तीय सहायता देगी. 


सरकार नीति निर्धारण कर सड़क व्यापार को बढ़ावा देगी. फूड स्ट्रीट और स्मार्ट वेंडिंग जोन की स्थापना करेगी. 


भाजपा की नगर सरकार व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, पेयजल और शौचालय की उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगी.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP