शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

शादी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, 3 मृत

छत्तीसगढ़ शादी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, 3 मृत

C

CG Khabar

19 मार्च 2025, 09:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हादसा, 3 मृत
हादसा, 3 मृत

महासमुंद | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ट्रक और वैन में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


पुलिस के मुताबिक घटना कोमाखान थानाक्षेत्र के सुअरमाल-टेमरी मार्ग पर हुआ है.  बताया गया कि मंगलवार देर रात को खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. 


सभी लोग एक ही परिवार के थे और एक इको वैन में सवार थे. इसी दौरान बागबाहरा से ओडिशा की तरफ जा रहे ट्रक से वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार हुई की वैन सामने से पूरी तरह पिचक गई. वैन में सवार 9 लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. 


जबकि कार चला रही पूनम साहू की महासमुंद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्य दो मृतकों में जोहन साहू और डेढ़ साल की खुशी साहू है. घायलों में दो की स्थिति गंभीर है. उन्हें रायपुर रेफर किया गया है. चार अन्य घायलों का इलाज बागबाहरा और महासमुंद के अस्पतालों में चल रहा है.


घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP