शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोण्डागांव में 4 माओवादियों का समर्पण

H

Hupendra Sharma

19 अग. 2025, 02:53 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

समर्पण
समर्पण

कोण्डागांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में इनामी दंपति सहित 4 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. चारों पर 22 लाख रुपए का इनाम था. इनमें से एक माओवादी नक्सलियों का डॉक्टर था. 


आत्मसमर्पित माओवादियों पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुल 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

विज्ञापन


इनमें माओवादी दंपति पर 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था. 8 लाख रुपए का इनाम डीव्हीसीएम लक्ष्मण कोर्राम उर्फ जुन्नू और उसकी पत्नी मड्डो उर्फ जरीना पर 5 लाख इनाम था.


इसी तरह जनताना सरकार अध्यक्ष पांडूराम पर 1 लाख रुपए का इनाम था.


एक अन्य माओवादी सखाराम पर 8 लाख रुपए का इनाम था. वह कंपनी नंबर 05 का सदस्य व माओवादियों का डॉक्टर था.


आत्मसमर्पित सभी माओवादी फायरिंग, हत्या, लूटपाट, अपहरण, आगजनी, शासकीय भवनों को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं.


सरकार ने सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है. साथ ही पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP