शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

शिव मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ में शिव मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

C

CG Khabar

26 फ़र. 2025, 11:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत
छत्तीसगढ़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत

सरगुजा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सरगुजा में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई. 


वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी श्रद्धालु बोलेरो वाहन में सवार होकर लौट रहे थे, उसी दौरान एक कंटेनर ने बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया. 


हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में आग लगी दी. 


घटना को लेकर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने  घायलों के तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं.


पुलिस के मुताबिक घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है.


रेवापुर-सखौली निवासी ग्रामीण महाशिवरात्रि पर जशपुर जिले के किलकिला स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए गए थे. 


दर्शन के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे. 


नेशनल हाईवे-43 पर बलरामपुर के विशुनपुर गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बोलेरो को टक्कर मार दी. 


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो पलट गई. बोलेरो सवार 11 लोग वाहन के अंदर ही फंस गए. 


पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. जब तक एक मासूम सहित चार लोगों की मौत हो चुकी थी. 


बाकी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.  उन्हें तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. 


जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 


हादसे में कंटेनर ड्राइवर भी घायल हुआ है. 


चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सीतापुर भेजा गया. 


मृतकों के नाम राजकुमार अगरिया, अंजली अगरिया, सूरज अगरिया और 6 माह का एक मासूम है.  


घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी. जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP