रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पहलगाम में मारे गये दिनेश के परिवार को 30 लाख की सहायता

छत्तीसगढ़ के कारोबारी की पहलगाम में हत्या हुई थी. परिवार को सहायता राशि.

C

CG Khabar

02 मई 2025, 11:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

विष्णुदेव साय
विष्णुदेव साय

रायपुर | संवाददाताः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दिवंगत दिनेश के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.


राज्य सरकार द्वारा मीरानिया के परिवार को सरकार 20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जायेगी.

विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा कर चुकी है. हलांकि केन्द्र सरकार की तरफ से इस मामले में किसी तरह की सहायता राशि की घोषणा नहीं की गई है.


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर घोषणा करते हुए लिखा कि, "पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है. यह अपूरणीय क्षति है. 


राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी. पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है. जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी."


जम्मू सरकार पहले ही कर चुकी घोषणा

इससे पहले जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार ने हमले के दूसरे दिन ही मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया था.


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा था कि,कोई भी धनराशि प्रियजनों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा करती है. पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP