रायपुर में हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने तीन युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्राहक की तलाश में काशी नगर मुक्तिधाम में खड़े थे.
आरोपियों के पास से 6.30 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन मोबाइल और नगदी समेत कुल 1.20 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है.
एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि काशीनगर क्षेत्र में 3 संदिग्ध युवक हेरोइन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं.
जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने टीम गठित की गई. पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया.
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अर्पित लाल मरकाम, मनीष राजपाल और नयन भाटिया (सभी निवासी रायपुर) बताया.
तलाशी के दौरान तीनों के पास से हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.