छत्तीसगढ़ में 24 ट्रेनें फिर रद्द
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है. भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को आज यानी 23 अगस्त से 27 अगस्त तक रद्द कर दी है. जबकि, 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. वहीं 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा.
तीजा पोला जैसे त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी होगी. जबकि इसी समय आवागमन अधिक होता है.
रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी- चौथी रेल लाइन और विद्युतीकरण कार्य की वजह से ट्रेनें रद्द रहेंगी.
रेलवे प्रशासन के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है.
अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा किया जा चुका है.
23 से 27 अगस्त के बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा.
ट्रेनें रहेंगी रद्द
23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस.
24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस.
23 अगस्त को सांतरागाछी-पुणे.
25 अगस्त को पुणे-सांतरागाछी.
24 अगस्त को मुंबई-हावड़ा मेल.
25 अगस्त को हटिया-पुणे एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पुणे-हटिया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पूरी-जोधपुर.
30 अगस्त को जोधपुर-पूरी.
23 अगस्त को उदयपुर-शालीमार.
24 अगस्त को शालीमार-उदयपुर.
27 अगस्त को गया-कुर्ला एक्सप्रेस.
29 अगस्त को कुर्ला-गया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस.
29 अगस्त को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस.
22 अगस्त को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस.
25 अगस्त को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस.
24 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद.
23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस.
25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस.
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू.
24 और 27 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू.
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू.
23 और 26 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ में बदले मार्ग पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस. 23 अगस्त को हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर होकर चलेगी. 25 अगस्त को पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा होकर चलेगी.
बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी
24 से 27 अगस्त तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.
23, 25,26 अगस्त को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी.
25, 27, 28 अगस्त को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना बिलासपुर से परिचालन शुरू हो जाएगा..