छत्तीसगढ़ के 18 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रदेश के 18 तहसीलदारों को पदोन्नति देते हुए डिप्टी कलेक्टर बनाया है.
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. उक्त सभी तहसीलदार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ थे.
पदोन्नति के साथ ही नई पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिया गया है.
इनमें से कुछ अधिकारी काफी दिनों से बस्तर में काम कर रहे थे. उन्हें रायपुर ट्रांसफर किया गया है.
उपेन्द्र किण्डो को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से रायपुर भेजा गया है. इसी तरह दुकालू राम ध्रुव को बीजापुर से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौंकी का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है.
जारी आदेश के अनुसार अधीक्षक, भू अभिलेख व तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 (56,100-1,77.500) में पदोन्नत किया गया है.
सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है.