शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

एक दिन पहले ही 10वीं ओपन परीक्षा का पेपर लीक

छत्तीसगढ़ के गिरयाबंद जिले में 10वीं ओपन परीक्षा का पेपर लीक हुआ.

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2025, 11:59 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

पेपर लीक
पेपर लीक

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओपन परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिले के लोहरसी केन्द्र में कक्षा 12वीं की परीक्षा में गलती से 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र बांट दिया गया.


इससे 10वीं का पेपर एक दिन पहले ही लीक हो गया. हालांकि इसकी जानकारी होते ही केन्द्राध्यक्ष ने तत्काल पर्चा बदल दिया. इस लापरवाही के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नीतू साह को हटा दिया है.

विज्ञापन


इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने आदेश जारी कर परीक्षा को निरस्त कर दिया है. इसके साथ ही परीक्षा की नई तारीख का भी ऐलान किया है. अब 5 अप्रैल को आयोजित 10वीं गृह विज्ञान का पेपर 22 अप्रैल मंगलवार को आयोजित किया जाएगा.


जानकारी के अनुसार यह चूक परीक्षा केंद्र में पेपर वितरण के दौरान हुई है. केन्द्राध्यक्ष नारायण सिंह ने भी इसे ध्यान नहीं दिया और 12वीं के बजाय 10वीं कक्षा का गृह विज्ञान का पेपर छात्रों को बांट दिया.


केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि आज कक्षा 12वीं के गृह विज्ञान का पेपर था. गलती से कक्षा 10 वीं का गृह विज्ञान का पर्चा दे दिया गया था. जैसे ही हमें इसकी जानकारी हुई, हमने तुरंत पेपर बदल दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP