शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

सीएम आवास के नीचे शिवलिंग, खुदाई हो-अखिलेश

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 07:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सीएम आवास के नीचे शिवलिंग, खुदाई हो-अखिलेश

लखनऊ | डेस्क: उत्तर प्रदेश में मंदिरों की तलाश के लिए हो रही खुदाई के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस आवास में रहते हैं, वहां भी एक शिवलिंग है, वहां भी खुदाई होनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रदेश भर में कई जगह खुदाई हो रही है. मेरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री आवास में एक शिवलिंग है. इसकी खुदाई होनी चाहिए है. अखिलेश यादव ने कहा कि पत्रकार आगे चलें मैं पीछे चलूंगा, ताकि आप लोग भाग न पाएं.

अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी को उनकी रेखाएं दिखवा लेनी चाहिए कहीं उनके हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखा है.

उन्होंने कहा, "मैंने एक अंग्रेजी अख़बार में सरकार का एड देखा. इसमें सरकार ने यूपी को इकोनॉमी का पावर हाउस बताया और कहते हैं कि इसे उद्यम प्रदेश बनाएंगे. उद्यम प्रदेश बनाने के लिए 1.5 लाख एकड़ जमीन चाहिए."

अखिलेश यादव ने कहा कि आज की पीढ़ी को नौकरी और रोजगार की जरूरत है, हर नौजवान काम करना चाहिए. आगरा की सड़क देश दुनिया की बेहतरीन सड़कों में हैं. सुखोई और मेराज विमान का टच डाउन भी कराया था. बाद में जिस सड़क पर प्रधानमंत्री का विमान उतरा वह भी सपा सरकार का डिजाइन था.

जर्मनी यात्रा के दौरान मैंने वहां का डिजाइन देख कर यूपी में बनवाया था. देश का सबसे बेहतरीन म्यूजियम आगरा में बनने जा रहा था. सपा सरकार जाने के बाद काम वैसे का वैसा पड़ा हुआ है.

अखिलेश यादव ने कहा कि जर्मनी में सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम पर रोक लगाई है. हम हार जाएं लेकिन भरोसा होना चाहिए हम हार गए हैं, जीतने वाले को यह भरोसा होना चाहिए कि वह जीत गए हैं. जीतने वालों के चेहरे उतरे रहते है जिससे लगता है कुछ हेराफेरी की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP