शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली सरकार पुजारियों-ग्रंथियों को देगी हर महीने 18 हज़ार

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 07:41 AM 1 मिनट में पढ़ें 19

दिल्ली सरकार पुजारियों-ग्रंथियों को देगी हर महीने 18 हज़ार

नई दिल्ली | डेस्क : दिल्ली में आम आदमी पार्टी मंदिर के हर पुजारी और गुरुद्वारे के ग्रंथी को हर महीने 18 हज़ार रुपये देगी.


आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' की घोषणा की है.

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा, "हम मंदिर जाते हैं, पूजा करते हैं लेकिन कभी भी हमने इनकी तरफ़ ध्यान नहीं दिया. आज इस योजना के ज़रिए उनका सम्मान करने के लिए हम ये घोषणा कर रहे हैं, कि हमारी सरकार बनने पर लगभग 18 हजार रुपये इन्हें सम्मान राशि दी जाएगी."

केजरीवाल ने कहा-“मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारें भी इससे सीख के अपने-अपने राज्यों के अंदर पुजारियों और ग्रंथियों के सम्मान के लिए ऐसी योजनाएं लागू करेंगी.”

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार से ही इस योजना की शुरुआत करने की घोषणा करते हुए कहा- “इस योजना का कल से रजिस्ट्रेशन चालू होगा. मैं कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाऊंगा और वहां के पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करके आऊंगा.”

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

4 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

10 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

21 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

21 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

22 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP