मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दिल्ली जाने से रोका तो किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

C

CG Khabar

20 दिस. 2024, 11:11 AM 3 मिनट में पढ़ें 20

दिल्ली जाने से रोका तो किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

चंडीगढ़ | डेस्कः दिल्ली जाने में एक बार फिर असफल होने से हताश एक किसान ने पंजाब के शंभू बॉर्डर पर आत्महत्या की कोशिश की है. किसान ने कुछ जहरीली गोली खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. भगदड़ के बीच आनन-फानन में किसान को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है.

बताया गया कि आत्महत्या की कोशिश करने वाला किसान लुधियाना के खन्ना का रहने वाला है. उसका नाम जोध सिंह बताया जा रहा है. घटना के बाद किसान नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर किसान की स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल किसान की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन

पंजाब के किसान फरवरी से अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं. किसान दो बार दिल्ली कूच का प्रयास कर चुके हैं लेकिन दोनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था. शनिवार को दोपहर 12 बजे एक बार फिर 101 किसान दिल्ली कूच करने निकले. इस बार भी पुलिस ने किसानों को घग्गर नदी पर बने पुल पर की बैरिकेडिंग पर रोक लिया.

इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच काफी देर तक बहस हुई. इससे आक्रोशित किसान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. जिसमें 10 किसान घायल हो गए. इसके बाद किसानों ने अपने जत्थे को वापस बुला लिया है.

अब 16 को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च

 

किसानों ने आरोप लगाया है कि पुलिस किसानों को रोकने के लिए रॉकेट लॉन्चर से बम-गोलियां चलाई हैं. साथ ही घग्गर नदी का गंदा और केमिकल वाला पानी प्रयोग किया.

किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा है कि अब किसान 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे. इसके बाद 18 दिसंबर को पंजाब में 12 बजे से 3 बजे तक रेल रोको अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी जत्था 18 दिसंबर तक दिल्ली नहीं जाएगा.

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ वे आंसू गैस और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि क्या नेता विरोध करने के लिए दिल्ली जाते हैं अनुमति लेते हैं. ये तो किसान है और केवल अपनी फसलों के लिए एमएसपी चाहते हैं.

अंबाला के कई गांवों में इंटरनेट बंद

 

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला के कई गांवों में इंटरनेट सेवा को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है.

जिले के डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

इस दौरान लोग सिर्फ फोन से बात कर सकेंगे.इन जगहों पर इंटरनेट 18 दिसंबर तक सस्पेंड रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

2 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

2 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

2 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

3 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP