रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाक का US को प्रस्ताव: बलोचिस्तान के पासनी में बनवाया जाए नया बंदरगाह

C

CG Khabar

05 अक्टू. 2025, 12:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ
प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ

नई दिल्ली । डेस्क: पाकिस्तान ने अमेरिका को बलोचिस्तान प्रांत के पासनी शहर में नया बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव दिया है. ब्रिटिश मीडिया ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रस्ताव पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के सलाहकारों ने अमेरिकी अधिकारियों को दिया. प्रस्ताव के मुताबिक, अमेरिकी निवेशक इस बंदरगाह का निर्माण और संचालन कर सकते हैं.


पासनी शहर अफगानिस्तान और ईरान की सीमा के करीब स्थित है, और केवल 142 किलोमीटर दूर चीन नियंत्रित ग्वादर बंदरगाह भी बलोचिस्तान में है. अगर अमेरिका इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है, तो दक्षिण-पूर्व एशिया के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर अमेरिकी प्रभुत्व बढ़ सकता है.

विज्ञापन


इस प्रस्ताव के तहत अमेरिका पाकिस्तान के दुर्लभ खनिजों का आयात समुद्री मार्ग से कर सकता है, लेकिन पाकिस्तान अमेरिका की किसी सैन्य ठिकाना बनाने की इच्छा नहीं रखता. अमेरिकी निवेशकों द्वारा बंदरगाह को रेल मार्ग से खनिजों से जोड़ने में पाकिस्तान कोई आपत्ति नहीं करेगा.


सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ और सेना प्रमुख मुनीर ने ट्रम्प प्रशासन को इस प्रस्ताव के बारे में बताया. मुनीर ने दुर्लभ खनिजों के नमूने दिखाकर अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करने का इशारा किया.


हालांकि, अमेरिका और पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.


दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में दुर्लभ खनिजों की मांग बढ़ रही है और पश्चिमी देशों को चीन पर निर्भरता कम करनी है. पाकिस्तान में इन खनिजों के भंडार की पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसके अलावा, यह देखना बाकी है कि बलोचिस्तान के विद्रोही इस क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति स्वीकार करेंगे या नहीं.


विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान की व्यापक रणनीति का हिस्सा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP