रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

NEET-UG री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख छात्र हुए सफल

C

CG Khabar

16 जुल. 2026, 06:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

छात्र
छात्र

नई दिल्ली । डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2026 की दोबारा आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. इस देशव्यापी परीक्षा में कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने मेडिकल दाखिले के लिए क्वालिफाई किया है. 


परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. परिणाम के साथ ही एजेंसी ने ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स, स्टेट टॉपर्स, कट-ऑफ और भाषाई भागीदारी की सूची भी जारी कर दी है.

विज्ञापन


इस साल की नीट-यूजी परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद 12 मई को इसे रद्द करना पड़ा था. एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि नतीजों को समय पर घोषित किया गया है ताकि सफल उम्मीदवारों के लिए मेडिकल काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल प्रभावित न हो और सत्र पटरी पर रहे.


इस साल देश के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए 5,440 केंद्रों पर लगभग 20 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठे थे, जो देश के प्रतिष्ठित मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाना चाहते हैं. 


जारी नतीजों के मुताबिक, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने री-एग्जाम में 715 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया है. कुल 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 1,492 छात्रों को 650 से अधिक अंक मिले हैं. 


इस बार परीक्षा पास करने वाले कुल उम्मीदवारों में महिलाओं का दबदबा रहा है, जिनकी संख्या 58 फीसदी से अधिक है. इसके अलावा, टॉप करने वाले अधिकांश युवाओं की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP