शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कपिल शर्मा को 1 Cr के लिए धमकी देने वाला प. बंगाल से गिरफ्तार

C

CG Khabar

27 सित. 2025, 04:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा

मुंबई । डेस्क: मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोडारा और गोल्डी बरार के नाम का इस्तेमाल कर 1 करोड़ रुपये की उगाही के लिए धमकी दी थी. 


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है.

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चौधरी ने 22 और 23 सितंबर को कपिल शर्मा के निजी सहायक को कई फोन कॉल किए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. 


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने शर्मा के सहायक को धमकी भरे वीडियो संदेश भी भेजे."


मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने पश्चिम बंगाल में चौधरी का पता लगाया और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. 


अधिकारियों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "आरोपी ने रोहित गोडारा और गोल्डी बरार के नाम पर लगभग सात फोन कॉल किए और वीडियो के जरिए धमकियां दीं."


चौधरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसका गैंगस्टरों से कोई सीधा संबंध था या उसने केवल उनके नामों का दुरुपयोग कर डर पैदा करने और उगाही करने की कोशिश की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP