सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

पेपर लीक के बाद IGKV ने रद्द की BSc एग्रीकल्चर की एंटोमोलॉजी परीक्षा

C

CG Khabar

20 अग. 2026, 06:47 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

 IGKV
IGKV

रायपुर । संवाददाता: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के बाद गुरुवार को बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (AENT 221) परीक्षा रद्द कर दी है. परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले कवर्धा से सुबह 8:50 बजे पेपर लीक होने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया.


विश्वविद्यालय के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025–26 के इस प्रश्न पत्र का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा लीक हो चुका था. 

विज्ञापन


हालांकि, उच्च शिक्षण संस्थान के निर्देशालय और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक परिपत्र में रद्द करने की वजह प्रशासनिक कारणों को बताया गया है. मामले की तह तक जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है.


विश्वविद्यालय स्तर पर ही प्रश्न पत्र तैयार और प्रिंट करके संबद्ध कॉलेजों में भेजे जाते हैं. 


निरस्त की गई इस परीक्षा का आयोजन अब सितंबर के पहले सप्ताह में किया जाएगा. 


प्रशासन ने सभी प्रभावित छात्रों को सलाह दी है कि वे संशोधित परीक्षा समय सारणी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें व अपने संबंधित कॉलेज या डीन कार्यालय के संपर्क में रहें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

18 मिनट पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

36 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

48 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP