शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर पोटा केबिन: गर्भवती छात्राओं की खबर झूठी, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का दावा

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

गजेन्द्र यादव
गजेन्द्र यादव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में प्रसारित हुई तीन छात्राओं के गर्भवती होने की खबर पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे पाई गई है. इस गंभीर विषय पर मचे बवाल के बीच प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे निराधार बताया है. 


शासन द्वारा कराई गई तथ्यात्मक जांच में यह बात सामने आई है कि जिन छात्राओं को लेकर यह दावा किया जा रहा था, उनका छात्रावास प्रबंधन से उस तरह का कोई जुड़ाव नहीं है जैसा प्रचारित किया गया.

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि चर्चा में शामिल तीन छात्राओं में से दो छात्राएं पोटा केबिन की निवासी ही नहीं हैं. वे स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय गंगालूर में पढ़ाई तो कर रही हैं, लेकिन वे अपने घर से स्कूल आना-जाना करती हैं. 


वहीं, तीसरी छात्रा के मामले में मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह पूर्व में छात्रावास में रहती जरूर थी, लेकिन अक्टूबर 2025 में दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने के बाद से उसने छात्रावास में निवास नहीं किया है. 


छात्रा ने स्वयं ही नवंबर माह में आवेदन देकर स्वेच्छा से घर से पढ़ाई करने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था. 


सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्रा को निकाला नहीं गया है, बल्कि वे अपनी मर्जी से बाहर रहकर पढ़ाई कर रही हैं. विभाग ने छात्राओं और उनके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद इस पूरी खबर को भ्रामक करार दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP