शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को 'आतंकवादी संगठन' घोषित किया

C

CG Khabar

29 सित. 2025, 06:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

लारेंस बिश्नोई
लारेंस बिश्नोई

नई दिल्ली । डेस्क: कनाडा ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अपने आपराधिक कोड के तहत 'आतंकवादी संगठन' के रूप में सूचीबद्ध किया है. कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगरी ने सोमवार को इसकी घोषणा की.


मंत्री ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में डर और आतंक का माहौल पैदा किया है. इस आतंकवादी सूची में शामिल करने से सरकार को इस गैंग के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिक शक्तियां और उपकरण मिलेंगे.


उन्होंने कहा, "विशिष्ट समुदायों को बिश्नोई गैंग द्वारा आतंक, हिंसा और धमकी का निशाना बनाया गया है. इस आपराधिक आतंकवादी समूह को सूचीबद्ध करने से हमें उनके अपराधों को रोकने के लिए अधिक शक्तिशाली और प्रभावी उपकरण मिलते हैं."


पिछले साल, कनाडा ने आरोप लगाया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग भारत सरकार का 'कार्यकारी अंग' है और यह कनाडा में सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा था कि भारत सरकार इस गैंग का उपयोग कर रही है.


रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने दावा किया था कि उसने "उच्चतम कानून प्रवर्तन मानकों" के साथ व्यापक जांच के बाद सबूत इकट्ठा किए हैं. 


रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा, "जांच से पता चला है कि कनाडा में होने वाली कुछ आपराधिक गतिविधियां बिश्नोई गैंग द्वारा की गई थीं. जांच में यह भी सामने आया कि बिश्नोई भारत सरकार का कार्यकारी अंग है और वह भारत की जेल से इन आपराधिक गतिविधियों का संचालन करता है."


भारत ने कनाडा के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और इसे आधारहीन बताया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP