सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है- पीएम मोदी

C

CG Khabar

21 जून 2025, 05:32 AM 3 मिनट में पढ़ें 3

 पीएम मोदी
पीएम मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापट्टनम में कहा कि योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिले और तब कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुये. आज की दुनिया में ऐसी एकजुटता, ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है. ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था. आज 11 साल बाद, हम देख रहे हैं कि योग दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जीवन शैली का हिस्सा बन चुका है."

विज्ञापन


मोदी जी ने योग पर बोलते हुये कहा, "मुझे गर्व होता है, जब मैं देखता हूँ कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल में योग शास्त्र पढ़ते हैं, वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं, गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं. यहां सामने देखिये, ये नेवी के सभी जहाजों में भी अभी बहुत शानदार योगा कार्यक्रम चल रहा है. चाहे सिडनी ओपेरा हाउस की सीढ़ियाँ हों, या एवरेस्ट की चोटी हो, या फिर समंदर का विस्तार हो, हर जगह से एक ही संदेश आता है- योग सभी का है, और सभी के लिये है. Yoga is for Everyone, Beyond Boundaries, Beyond Backgrounds, Beyond age or ability."


गौरतलब है कि शनिवार 21 जून को विश्व योग दिवस है. देशभऱ में योग के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापट्टनम के कार्यक्रम में भाग लिया.


वहां पर उन्होने कहा, "आज मुझे इस बात की खुशी है कि हम सभी विशाखापट्टनम में हैं. ये शहर प्रकृति और प्रगति, दोनों की संगम स्थली है. यहां के लोगों ने इतना अच्छा आयोजन किया है. मैं चंद्रबाबू नायडू गारु और पवन कल्याण गारू को बधाई देता हूं, आपके नेतृत्व में आंध्र प्रदेश ने योगांध्रा अभियान का एक शानदार initiative लिया. "


उन्होंने कहा, "साथियों, दुर्भाग्य से आज पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है. कितने ही क्षेत्रों में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है. ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है. Yoga is the pause button that humanity needs to breathe to balance to become whole gain."


मोदी जी ने विश्व समुदाय से आग्रह किया- "मैं विश्व समुदाय से आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक आग्रह करूंगा. Let this Yoga Day mark the beginning of Yoga for Humanity 2.O, where Inner Peace becomes Global Policy. जहां योग सिर्फ personal practice न रहे, बल्कि global partnership का माध्यम बने. जहां हर देश, हर समाज, योग को जीवनशैली और लोकनीति का हिस्सा बनाये. जहां हम मिलकर एक शांत, संतुलित और sustainable विश्व को गति दें. जहां योग, विश्व को टकराव से सहयोग, और तनाव से समाधान की ओर ले जाये."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP