रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

प. बंगाल में BLO ने सुसाइड नोट में चुनाव आयोग को ठहराया जिम्मेदार

C

CG Khabar

22 नव. 2025, 08:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मृतक रिंकू तरफदार
मृतक रिंकू तरफदार

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णनगर में SIR कार्य के अत्यधिक दबाव से एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) रिंकू तर्फदार (51) ने आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह उनके किराए के मकान में फंदे से लटका शव बरामद हुआ, साथ ही एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया. 


नोट में रिंकू ने लिखा, "इस परिणति के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है. मैं साधारण व्यक्ति हूं, लेकिन यह अमानवीय काम का दबाव बर्दाश्त नहीं कर पा रही." उन्होंने बताया कि ऑफलाइन कार्य 95% पूरा कर लिया था, लेकिन ऑनलाइन अपलोड न कर पाने पर सुपरवाइजर की अनदेखी और प्रशासनिक दबाव ने उन्हें तोड़ दिया. 

विज्ञापन

रिंकू पं.शिक्षिका थीं और बांगालझी क्षेत्र में BLO का दायित्व निभा रही थीं.


परिवार ने इसे "चुनाव आयोग की हत्या" करार दिया. पति असिम तर्फदार ने कहा, "फॉर्म भरना तो समय पर किया, लेकिन डिजिटल अपलोड न समझने पर बार-बार शिकायत की, फिर भी कोई मदद नहीं मिली." 


हाल ही में पूर्वी वर्धमान में BLO नमिता हांसदा की ब्रेन स्ट्रोक से मौत, जलपाईगुड़ी में शांतिमुनी ओनराव की आत्महत्या और हुगली में एक BLO की गंभीर बीमारी जैसी घटनाएं भी काम के दबाव से जुड़ी बताई जा रही हैं.


तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग और BJP पर निशाना साधा, इसे "अमानवीय दबाव और मानसिक उत्पीड़न" करार देते हुए BJP की "निष्ठुर राजनीति" की आलोचना की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने "अपरिपक्व प्रक्रिया" के लिए आयोग को दोषी ठहराते हुए SIR कार्य रोकने की मांग की है. पुलिस जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP