रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमरीका ने कहा- एक दूसरे पर हमला बंद करें भारत पाकिस्तान

C

CG Khabar

09 मई 2025, 01:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

भारत पाक युद्ध
भारत पाक युद्ध

नई दिल्ली | डेस्क: अमरीका ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान को एक दूसरे पर हमला बंद कर देना चाहिए. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही.


उन्होंने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट किया था, संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है, और प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन है.

विज्ञापन


टैमी ब्रूस ने कहा कि हम इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. दोनों देशों को एक-दूसरे पर हमला बंद करना चाहिए, क्योंकि इससे समाधान नहीं निकलेगा. हम दोनों पक्षों से एक जिम्मेदार समाधान की मांग कर रहे हैं.


टैमी ब्रूस ने कहा, “अमेरिका का यही संदेश है कि हिंसा, सैन्य कार्रवाई और जंग बंद होनी चाहिए. मध्य-पूर्व में यह साबित हो गया है कि जंग से कोई समाधान नहीं निकलेगा.”


उन्होंने कहा, "जंग, सेना और हिंसा कोई समाधान नहीं है. पीढ़ी दर पीढ़ी हुई हिंसा और समस्याओं को रोकने के लिए नए विचार और कूटनीति ही समाधान हैं.”


भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के सवाल पर टैमी ब्रूस ने कहा, “किसी भी मामले में जब संबंधित देशों के नेताओं की कूटनीतिक या किसी भी स्तर पर बातचीत हो रही है, तो हम उसकी जानकारी साझा नहीं करेंगे. यह हमारी नीति है.”


उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि जब नेताओं के बीच निजी स्तर पर बात हो रही हो तो मीडिया के बीच विवरण नहीं रखना ज़रूरी है.”


उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से फ़ोन पर बात की.


इस दौरान रुबियो ने दोनों देशों के नेताओं से तनाव कम करने और हिंसा रोकने की बात कही. साथ ही उन्होंने सीधी बातचीत पर ज़ोर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP