रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ब्रिटेन: पालतू कुत्ते के चाटने से महिला को हुआ सेप्सिस, काटने पड़े हाथ-पैर

C

CG Khabar

25 फ़र. 2026, 07:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

मनजीत संघेरा
मनजीत संघेरा

नई दिल्ली । डेस्क: ब्रिटेन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला को अपने पालतू कुत्ते के साथ लाड-प्यार करना बेहद महंगा साबित हुआ. 52 वर्षीय मनजीत संघेरा पिछले साल जुलाई में अपने कुत्ते के साथ खेल रही थीं, तभी उनके शरीर के एक छोटे से घाव को कुत्ते ने चाट लिया. 


इस सामान्य सी दिखने वाली घटना ने कुछ ही घंटों में विकराल रूप ले लिया और कुत्ते की लार में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से मनजीत 'सेप्सिस' (खून में जहर फैलना) का शिकार हो गईं.

विज्ञापन


घटना के अगले ही दिन मनजीत की हालत बिगड़ने लगी और वह कोमा में चली गईं. 


उनके पति कमलजीत ने देखा कि सोफे पर बैठे-बैठे मनजीत के होंठ नीले पड़ रहे हैं और उनका शरीर बर्फ की तरह ठंडा हो गया है. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि वह सेप्टिक शॉक में हैं. 


अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें छह बार दिल का दौरा पड़ा और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया. संक्रमण इतना फैल चुका था कि उनके हाथ-पैर गलने लगे, जिसके बाद डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए उनके दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े. 


आठ महीने तक मौत से जंग लड़ने और डायलिसिस व लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद मनजीत हाल ही में अस्पताल से घर लौटी हैं. अब उन्होंने अन्य पालतू पशु प्रेमियों को चेतावनी दी है कि वे ऐसी किसी भी घटना को हल्के में न लें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जीवनभर की अपंगता का कारण बन सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP