रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भ्रष्टाचार के मामले में चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

C

CG Khabar

07 मई 2026, 06:47 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

फांसी
फांसी

बीजिंग । डेस्क: चीन की एक सैन्य अदालत ने गुरुवार को देश के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों, वेई फेंघे और ली शांगफू को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में मौत की सजा सुनाई है. हालांकि, अदालत ने इस सजा पर दो साल की मोहलत (रिप्रीव) दी है. 


सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, वेई फेंघे को रिश्वत लेने का दोषी पाया गया, जबकि उनके उत्तराधिकारी ली शांगफू को रिश्वत लेने और देने, दोनों अपराधों का दोषी ठहराया गया है.

विज्ञापन


ये दोनों ही नेता राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली केंद्रीय सैन्य परिषद के सदस्य रह चुके थे और उन्हें 2024 में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. 


वेई ने 2018 से 2023 तक रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि ली शांगफू का कार्यकाल बेहद संक्षिप्त रहा. 


विशेष बात यह है कि दोनों ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की महत्वपूर्ण 'रॉकेट फोर्स' का नेतृत्व भी किया था. 


साल 2012 में सत्ता संभालने के बाद से राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक व्यापक अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत अब तक दस लाख से अधिक अधिकारियों और कई सैन्य जनरलों को दंडित किया जा चुका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP