रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओबामा दंपत्ति पर अपमानजनक वीडियो साझा कर फंसे ट्रंप

C

CG Khabar

07 फ़र. 2026, 03:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को आपत्तिजनक रूप से चित्रित किया गया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद अमेरिका में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है और दोनों ही प्रमुख दलों के नेताओं ने इसे स्पष्ट रूप से 'नस्लवादी' करार दिया है.


विज्ञापन
— AF Post (@AFpost) February 6, 2026


वीडियो साझा होने के कुछ घंटों बाद, भारी विरोध को देखते हुए इसे हटा लिया गया. रिपब्लिकन सीनेटर टिम स्कॉट और प्रतिनिधि माइक लॉलर जैसे प्रमुख नेताओं ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रंप से माफी की मांग की है. 


वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने इसे ट्रंप की पुरानी मानसिकता का हिस्सा बताया है. सदन में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने इस कृत्य की आलोचना करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया.


शुरुआत में व्हाइट हाउस और ट्रंप के प्रवक्ताओं ने इसे एक 'इंटरनेट मीम' बताते हुए बचाव किया था, लेकिन बाद में बयान आया कि यह वीडियो किसी कर्मचारी द्वारा गलती से साझा हो गया था. 


खुद डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने वीडियो का केवल शुरुआती हिस्सा देखा था. जानकारों का मानना है कि आगामी मिडटर्म चुनावों और कानूनी चुनौतियों के बीच इस तरह के विवाद ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, जबकि विपक्षी दल इसे पुरानी नस्लभेदी प्रवृत्तियों की वापसी के तौर पर देख रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP