रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रंप ने कहा-युद्धविराम, ईरान ने कहा-नहीं हुआ

C

CG Khabar

24 जून 2025, 03:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: ईरान-इसरायल युद्ध विराम को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने लिखा है, "इसराइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आये और 'शांति' की अपील की. मुझे यह पता था कि अब शांति का समय आ गया है. दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं!"


ट्रंप ने सोशळ मीडिया ट्रुथ सोशल में लिखा है, "दोनों देश भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे. उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है और अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा."

विज्ञापन


ट्रंप ने लिखा है,"इसराइल और ईरान का भविष्य असीमित संभावानाओं से भरा हुआ है."


वहीं ईरान ने सधा हुआ सा जवाब दिया है कि संघर्ष विराम पर कोई समझौता नहीं हुआ है. उधर इसराइल ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.


अमरीकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले 24 घंटे में युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो जायेगा.


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "यह एक ऐसा युद्ध है जो वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को नष्ट कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कभी नहीं होगा."


वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक्स पर लिखा है, "जैसा कि ईरान बार-बार साफ़ कर चुका है: जंग ईरान ने नहीं, इसराइल ने शुरू की है."


अराग़ची ने बताया, "अभी तक किसी भी तरह का 'संघर्ष विराम' या सैन्य कार्रवाई रोकने पर कोई समझौता नहीं हुआ है. लेकिन अगर इसराइली हुकूमत ईरानी समय के मुताबिक़ सुबह 4 बजे तक ईरान के ख़िलाफ़ अपनी ग़ैरक़ानूनी जंग रोक देती है, तो हमारा जवाबी हमला जारी रखने का कोई इरादा नहीं है."


अब्बास अराग़ची का कहना है कि हमारी तरफ़ से सैन्य कार्रवाई रोकने का आख़िरी फ़ैसला बाद में लिया जायेगा.


बहरहाल, अभी तक साफ नहीं हुआ है ईरान-इसरायल में युद्ध विराम के लिये कोई समझौता हुआ है कि नहीं. आने वाले 24 घंटे या 48 घंटे में यह साफ हो सकता है. वैसे पूरी दुनिया के देश युद्ध विराम चाहते हैं क्योंकि इस युद्ध से तेल की कीमत बढ़ रही है तथा युद्ध लंबा खींचा तो तेल तथा LPG की कमी हो सकती है.


जब तक ईरान या इसरायल की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा न हो जाये ट्रंप के दावों पर प्रश्न चिन्ह लगा रहेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP