रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

प. बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर मस्जिद निर्माण, TMC MLA ने रखी आधारशिला

C

CG Khabar

12 फ़र. 2026, 03:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

हुमांयु कबीर
हुमांयु कबीर

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में 'बाबरी मस्जिद' की तर्ज पर एक भव्य मस्जिद का निर्माण कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है. बुधवार, 11 फरवरी 2026 को निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 


अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) का गठन करने वाले कबीर ने घोषणा की कि इस मस्जिद का निर्माण दो साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये होगी. उल्लेखनीय है कि हुमायूं कबीर ने इस मस्जिद की आधारशिला 6 दिसंबर 2025 को रखी थी, जिसके कुछ दिन पहले ही उन्हें कथित दल-विरोधी गतिविधियों के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था.

विज्ञापन


राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस निर्माण कार्य ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. 


भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसे मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश करार दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान ने भी इस मुद्दे पर ध्रुवीकरण बढ़ा दिया है. 


हुमायूं कबीर ने अपनी 'बाबरी यात्रा' को फिलहाल माध्यमिक परीक्षाओं के मद्देनजर स्थगित कर दिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेंगे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP