शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पुलिस वर्दी में चोरी करने वाला गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस वर्दी में चोरी को अंजाम देने वाला शातिर गिरफ्तार

C

CG Khabar

06 मार्च 2025, 03:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चोरी करने वाला एक शातिर चोर गिरफ्तार हुआ है. 


पुलिस वर्दी में इस आदतन अपराधी ने दो बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. 


पहली घटना बकावंड थाने के तुंगपाल में हुई, जहां आरोपी ने पुलिस की वर्दी में बाइक चोरी की.


दूसरी घटना बकावण्ड के दसापाल में घटी, जहां आरोपी ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर बाइक में जा रहे व्यक्ति को रोका और खुद को पुलिस आरक्षक बताते हुए बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया. 


दोनो ही मामले में पीड़ितों ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. 


इसी दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें पुलिस की वर्दी में तीसरी जगह बाइक चोरी कर रहे इसी शख्स को ग्रामीण पकड़कर पीटते नजर आये.


वीडियो में लोग उससे पूछ रहे हैं कि वह किस थाने से है.


पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.


जिसके बाद आरोपी ने पुलिस की वर्दी में मोटरसाइकिल चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया है.


छानबीन में पता चला की आरोपी राजू नाग आदतन चोर है.  इससे पहले भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है.


नवंबर 2024 में वह चोरी के मामले में दंतेवाड़ा से पकड़ा गया था.


इस दौरान जगदलपुर लाने के वक्त उसने पुलिस कर्मचारियों पर मिर्ची फेंका और पुलिस वैन से उतरकर भाग गया .


तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी. अन्य वारदातों को लेकर भी बकावंड पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.


आरोपी के कब्जे 2 चोरी की बाईक बरामद 

बस्तर के एडीशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस की वर्दी पहन चोरी की वारदात को अंजाम देने का बस्तर में यह पहला मामला है.


बकावंड पुलिस को सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को पकड़ा है. 


जो बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था. 


पुलिस आरोपी को पकड़कर थाना ले आयी. 


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बस्तर जिले के बास्तानार इलाके का रहने वाला है.


पुलिस की वर्दी पहनकर घूम-घूम कर चोरी की वारदात को अंजाम देता है.


एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि छानबीन में पता चला कि आरोपी राजू नाग आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई चोरी के मामले दर्ज हैं. 


फिलहाल आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके पास से चोरी की गई दोनों बाईक पुलिस ने बरामद कर ली है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP