रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी- मोदी

छत्तीसगढ़ पहलगाम हमले के बाद मोदी का बिहार दौरा

C

CG Khabar

24 अप्रै. 2025, 11:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

मोदी का बिहार दौरा
मोदी का बिहार दौरा

मधुबनी | डेस्कः बिहार के मधुबनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम पर हुए आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि, 'पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.

आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी.'

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि 'आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया. इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था.


आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है.'


मधुबनी में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में सबसे पहले पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए कुछ समय के लिए मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जिन आतंकियों ने देश की आत्मा को चोट पहुंचाई है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

आतंकवाद को सजा मिलेगी

पहलगाम आतंकी हमले पर मोदी ने दुनिया को संदेश देने के लिए मंच से अंग्रेजी में कहा, 'हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे.


आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिलेगी. न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प में एक है.मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है.


मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं.'


पूरा देश व्यथित

पीएम मोदी ने कहा- '22 अप्रैल को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा है.


उससे पूरा देश व्यथित है. उनके दुख में पूरा देश साथ खड़ा है.'


'जिनका अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है.


स्पष्ट कहना चाहता हूं, हमला करने वालों को और उनकी मदद करने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी.'


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मधुबनी के झंझारपुर की लोहना पंचायत में पंचायती राज दिवस पर आयोजित सभा में शामिल हुए.


उनके साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.


मोदी ने यहां पर बिहार राज्य के लिए कई घोषणाएं करने के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास किया.


आगामी चुनाव के मद्देनजर बिहार में प्रधानमंत्री की यह यात्रा एनडीए गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP