तेलगांना में 37 माओवादियों का सरेंडर
हैदराबाद । डेस्क: तेलंगाना में शनिवार 22 नवंबर को 37 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. इन माओवादियों ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर के समक्ष सरेंडर किया है.
मिली जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले माओवादियों में 3 स्टेट कमेटी के मेंमबरान हैं. ये तेलंगाना, आंध्रप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से हैं.
सरेंडर करने वालों में कोय्याड साम्ब्य्या उर्फ आजाद, अप्पासी नारायण उर्फ़ रमेश औए मुचाकी सोमड़ा उर्फ एर्रा शामिल हैं.
इन तीनों स्टेट कमेटी मेंबर पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने 25-25 लाख तथा तेलंगाना पुलिस ने 20-20 लाख रुपयों का ईनाम रखा था.
सरेंडर करने वाले 37 माओवादियों को करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपयों का प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है.
इन्हें तेलंगाना सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधायें दी जायेंग (AI Generated symbolic photo)ी.