गर्मियों की छुट्टियों में चलेंगी 908 स्पेशल ट्रेनें, देखें SECR की ट्रेनों की सूची
बिलासपुर । संवाददाता: गर्मी की छुट्टियों में रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है. देश भर में यात्रियों के भारी दबाव और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है.
ये विशेष ट्रेनें आगामी तीन महीनों में लगभग 18,262 फेरे लगाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाएंगी. रेलवे की इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और कंफर्म बर्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपने परिक्षेत्र के यात्रियों के लिए 18 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, जो कुल 88 ट्रिप पूरी करेंगी. विभाग ने जानकारी दी है कि इनमें से 13 ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी 75 फेरे आने वाले दिनों में शेड्यूल के अनुसार पूरे किए जाएंगे.
यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट से लेकर अतिरिक्त टिकट काउंटर और पीने के पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी न हो.
दूरी और मांग को देखते हुए दुर्ग से हरिद्वार (08743/08744), इतवारी से शालीमार (08865/08866) और गोंदिया से रक्सौल (08867/08868) के बीच साप्ताहिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इसके अतिरिक्त मालदा, कोरबा-यलहंका, और रायपुर-खड़गपुर जैसे रूटों पर भी विशेष सेवाएं दी जा रही हैं.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अनाधिकृत स्रोत के बजाय केवल आधिकारिक माध्यमों से ही अपनी टिकट बुक कराएं और यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करें. यह व्यवस्था उन लाखों परिवारों के लिए वरदान साबित होगी जो छुट्टियों में अपनों के पास जाने की योजना बना रहे हैं.
ये हैं समर स्पेशल ट्रेनें
1) गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 26 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक परिचालन होगा .
2)गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 27 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक परिचालन होगा .
3)गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रत्येक गुरुवार को 23 अप्रैल से 25 जून, 2026 तक परिचालन होगा .
4)गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रत्येक शुक्रवार को 24 अप्रैल से 26 जून, 2026 तक परिचालन होगा.
5)गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक शनिवार को 25 अप्रैल से 27 जून, 2026 तक परिचालन होगा .
6)गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक रविवार को 26 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक परिचालन होगा .
7)गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-मालदा समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
8)गाड़ी संख्या 08872 मालदा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन मालदा से 27 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
9)गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 29 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
10)गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
11)गाड़ी संख्या 08261कोरबा-यलहंका समर स्पेशल ट्रेन कोरबा से 02 मई, 2026 को परिचालन होगा .
12)गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-कोरबा समर स्पेशल ट्रेन यलहंका से 03 मई, 2026 को परिचालन होगा .
13)गाड़ी संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से 27 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
14)गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
15)गाड़ी संख्या 08749 रायपुर-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन रायपुर से 23 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
16)गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर-रायपुर समर स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से 24 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
17)गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .
18)गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा .