रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कर्नाटक में चीनी मिल का बॉयलर फटा, 3 की मौत, कई घायल

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 07:13 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

शुगर मिल
शुगर मिल

बेंगलुरु । डेस्क: कर्नाटक के बेलगावी जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक चीनी मिल में बॉयलर फटने से जबरदस्त विस्फोट हुआ. इस दर्दनाक घटना में कम से कम तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 


घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मारकुम्भी गांव स्थित इनामदार चीनी मिल में दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ. 

विज्ञापन


विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई और कारखाने के परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बेलगावी के पुलिस अधिकारी के. रामरंजन ने बताया कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके. 


प्रशासन ने आशंका जताई है कि मलबे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. 


कर्नाटक में इस तरह के औद्योगिक हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें 2020 में बागलकोट की चीनी मिल में हुआ विस्फोट भी शामिल है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP