रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, महिला समेत 10 की मौत

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 10 की मौत व कई घायल

C

CG Khabar

04 जून 2025, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

बेंगलुरू में भगदड़
बेंगलुरू में भगदड़

बेंगलुरु | डेस्कः आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न बुधवार को एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली RCB की विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई.


जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई है. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन


18 सालों में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफ़ी जीतने वाली टीम के स्वागत में लाखों लोग सड़कों पर उतरे. इनमें युवा, महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग सब शामिल थे. 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचल गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही है. 


जानकारी के मुताबिक जब हादसा हुआ तो स्टेडियम के दरवाज़े खुले नहीं थे लेकिन बहुत सारे लोगों ने छोटे दरवाज़े से घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ हुई. 


बेक़ाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा. 


कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा है- लोग आरसीबी की आईपीएल में जीत के जश्न का गवाह बनने आए थे. लेकिन इस त्रासदी से हमें बेहद दुख पहुंचा है और धक्का लगा है. जिनकी मौत हुई है उनके परिवारों को मेरी संवेदना. जीत पर हमें गर्व है लेकिन ये किसी की ज़िंदगी से बड़ा नहीं हो सकता. मैं सभी से अपील करता हूं कि वो सुरक्षा का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि वो अभी अस्पताल नहीं जा रहे हैं ताकि डॉक्टर बिना किसी बाधा के घायलों का इलाज कर सकें.



हादसे से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की थी.


विधानसभा के बाहर एक विशेष कार्यक्रम में आरसीबी के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा सम्मानित किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP