शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

युक्तियुक्तकरणः 139 शिक्षक हो सकते हैं निलंबित

H

Hupendra Sharma

19 जुल. 2025, 10:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

युक्तियुक्तकरण
युक्तियुक्तकरण

दुर्ग | संवाददाताः युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की अपील किए जाने की समय सीमा समाप्त हो गई. साथ ही नये स्थानों पर ज्वाइनिंग की समय सीमा भी खत्म हो गई है.


उसके बाद भी जिन शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं ली है उनपर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. शिक्षकों को 18 जुलाई तक ज्वाइलिंग देने का आदेश जारी किया गया था.

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से ज्वाइनिंग देने वाले और ज्वाइनिंग नहीं देने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट मंगाई है. 


दरअसल, युक्तियुक्तकरण के बाद 147 शिक्षकों ने जिला स्तरीय समिति में अपील की थी.


सभी ने अपील में विषय परिवर्तन, गंभीर बीमारी से पीड़ित होने, वरिष्ठता क्रम में अनदेखी आदि की बात कही थी.


जांच के बाद जिला स्तरीय समिति ने 9 प्रकरणों को मान्य किया. त्रुटि सुधार करते हुए उन्हें उनके मूल स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई.


बाकी 139 प्रकरणों को अमान्य करते हुए शिक्षकों को नये स्थान पर ज्वाइन करने कहा गया.


ज्ञात हो कि दुर्ग जिले में 2 और 3 जून को युक्तियुक्तकरण के लिए जिला स्तरीय काउंसिलिंग हुई थी.


इसमें 636 शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई. मौके पर ही उनके नए स्थान पर ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए गए.


फिर 7 जून को संभाग स्तरीय काउंसिलिंग में 286 शिक्षकों और व्याख्याताओं को बुलाया गया था.


इस बीच सैकड़ों शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और नए स्थानों में ज्वाइनिंग नहीं दी. इससे स्कूलों की पढ़ाई समेत प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने लगे.


इसे देखते हुए 16 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों के लिए सामान्य सर्कुलर जारी कर 18 जुलाई तक नए स्थानों में ज्वाइन करने आदेश जारी किया.


11 पेज के सर्कुलर में उन शिक्षकों के नाम की सूची भी जारी की गई, जिनके प्रकरण अमान्य किए गए हैं.


शुक्रवार की शाम तक उन्हें देखा गया. अब संबंधित स्थानों से ज्वाइनिंग देने वाले और ज्वाइनिंग नहीं देने वाले शिक्षकों की सूची मंगाई जा रही है.


इस बीच शनिवार और रविवार छुट्टी होने की वजह से सोमवार को आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP