शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रांची में सेना के जवान ने रेलवे स्टेशन में किया रेप

C

CG Khabar

20 दिस. 2025, 05:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

रेप
रेप

रांची । डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. वहां पर टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर तैनात सेना के एक 42 वर्षीय जवान को 22 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 


अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है जब युवती रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी. आरोपी जवान, जो रक्षा रसद ट्रेन (Defence Logistics Train) की सुरक्षा में तैनात था, कथित तौर पर नशे की हालत में था और वह युवती को बहला-फुसलाकर ट्रेन की एक खाली बोगी में ले गया, जहाँ उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

विज्ञापन


पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. 


पकड़े जाने के डर से भागने की कोशिश में आरोपी जवान को कुछ चोट भी आई है.


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का रहने वाला है और वर्तमान में पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था. 


पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP