शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर: महिला से गैंगरेप, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

10 अग. 2026, 01:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

गैंगरेप
गैंगरेप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए बालिग आरोपियों के नाम शिवा, आयुष और दुर्गा बताए जा रहे हैं. 


फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर पूरे मामले की तफ्तीश में लगी हुई है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूलतः बिलासपुर जिले के चकरभाठा की रहने वाली है. आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर सरोना स्थित एक शराब दुकान के पास ले जाकर अत्यधिक शराब पिलाई. जब महिला बेसुध हो गई, तो आरोपी उसे आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक सरकारी स्कूल के परिसर में ले गए. 


वहां सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण छाए अंधेरे का फायदा उठाकर दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की. इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और वे पीड़िता को आमापारा स्थित आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में ले गए, जहां दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया.


होश में आने के बाद पीड़िता ने तुरंत इस दर्दनाक आपबीती की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. शुरुआती तौर पर आजाद चौक थाने में मामले की गंभीरता को देखते हुए 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई. 


चूंकि अपराध का मुख्य घटनाक्रम डीडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए केस की केस डायरी आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को सौंप दी गई है. शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP