रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर लिटरेचर फेस्टिवल का कल से आगाज़

C

CG Khabar

22 जन. 2026, 06:23 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

रायपुर लिटरेचर फेस्टिवल
रायपुर लिटरेचर फेस्टिवल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल से तीन दिवसीय 'रायपुर लिटरेचर फेस्टिवल' का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस साहित्यिक महाकुंभ में देश भर के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, कथाकार, कलाकार और अभिनेता शिरकत करेंगे. 


छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कुल 42 सत्र आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन


इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और उसे एक वैश्विक मंच प्रदान करना है. 


उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश भर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे. यह आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा, जिससे युवाओं को दिग्गज साहित्यकारों के अनुभवों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP