राजधानी रायपुर में नक्सली इलाकों से भी ज्यादा हत्यायें
रायपुर । सीजीखबर डेस्क: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रदेश की अपराध की भी राजधानी है. यहां राज्य में सबसे ज्यादा हत्या-लूट-अपहरण की वारदातें होती हैं. जुलाई 2024 से लेकर जून 2025 तक रायपुर में हत्या के 85, लूट के 66 तथा अपहरण के 524 मामलें दर्ज हैं.
इसके बाद न्यायधानी बिलासपुर का नंबर आता है वहां इसी समय में हत्या के 59, लूट के 31 तथा अपहरण के 331 मामलें सामने आये हैं. दुर्ग में हत्या के 53, लूट के 43 तथा अपहरण के 229 मामलें दर्ज हुये हैं.
कोरबा में हत्या के 51, लूट के 29 तथा अपहरण के 224 मामलें दर्ज किये गये हैं. रायगढ़ में हत्या के 61, लूट के 17 तथा अपहरण के 111 मामले दर्ज हुये हैं.
नक्सली इलाकों में कोण्डागांव में हत्या के 13 मामलें, बीजापुर में 49, सुकमा में 33, दंतेवाड़ा में 15, नारायणपुर में 15, कांकेर में 30, जगदलपुर में 24 मामलें दर्ज हुये हैं. इ इलाकों में कुल 179 हत्यायें हुई हैं.
इस तरह से देखा जाये तो नक्सली इलाकों में सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर में 49 हुई है जबकि रायपुर में 85 हत्या हुई है. यह आंकड़ां चौंकाने वाला है.